मोबाइल छिनतई के दौरान बदमाशों ने महिला को ट्रेन से धकेला

आरा : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर रविवार की सुबह मोबाइल छिनतई के दौरान बदमाशों ने एक महिला को ट्रेन से धकेल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद वह मौजूद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं सूचना पाकर परिजन बिहार सदर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार, जख्मी महिला सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह की 25 वर्षीया पत्नी तनु कुमारी है।

Goal 2 22Scope News

पीरों स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर आरा दवा लेने के लिए आ रही थी

इधर, तनु कुमारी ने बताया कि रविवार की सुबह वह पीरों स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर आरा दवा लेने के लिए आ रही थी। आने के क्रम में जब ट्रेन आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर जैसे ही धीमी हुई। तभी कुछ बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त बदमाशों ने उसे ट्रेन से धकेल दिया।

यह भी पढ़े : राजधानी पटना में अपराधी मस्त, कट्टा दिखा डॉक्टर की पत्नी का मोबाइल छीन हुए फरार…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...