Advertisement
Advertisement
Advertisement

लूट के दौरान बदमाशों ने कांग्रेस नेता की बहु को मारी गोली, पटना रेफर

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बदमाशों ने ना सिर्फ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, बल्कि विरोध करने पर घर की महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पूरी घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के किल गांव की है.

बताया जाता है कि कांग्रेस नेता उदया झा के घर देर रात चार की संख्या में बदमाश दाखिल हुआ. कांग्रेस नेता की बहु के कमरे से लूटपाट करने लगा. लूटपाट का विरोध किया तो पहले कांग्रेस नेता के पुत्र मिंटू झा के साथ मारपीट की फिर पुत्र वधू रानी देवी को सिर में गोली मारकर घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. परिजनों ने सोने की जेवरात और नकदी लूटने की बात बताई है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने रुपए की लूट बदमाशों ने की है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट : सुमित

Also Read

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पटना बन रहा टेक्नोलॉजी का नया ठिकाना, AI और सॉफ्टवेयर सेक्टर...

पटना: बिहार में आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर को लेकर नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। राज्य में टेक्नोलॉजी आधारित कामकाज के विस्तार...

सजा पूरी होने पर भी जेल से बाहर नहीं आना चाहते...

रांची: झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को...

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू, नदमा...

पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह के परिवार में इन दिनों शादी की खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर पारंपरिक...