सरेशाम बदमाशों ने युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

नालंदा : लेहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में सक्रिय बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम युवक के सिर में गोली मार दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जख्मी के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान मुरारपुर मोहल्ला निवासी दिनेश प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र फोटू कुमार बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। गोली युवक के सिर के पीछे लगी है।

स्थानीय लोगों की मानें तो युवक उधर से गुजर रहा था। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए 4-5 बदमाशों ने पीछे से युवक के सिर में गोली मार दी। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट : सोनू पांडेय

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...