Advertisement
Advertisement

ताजिया जुलूस के दौरान 2 गुट आपस में भिड़े, खूब चले लाठी डंडे

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां मुहर्रम को लेकर निकले ताजिया जुलूस के दरम्यान दो गुट आपस में भीड़ गए और दोनों तरफ से लाठी डंडे इस कदर चला की इस हंगामे में लगभग आधा दर्जन लोगो बुरी तरह घायल हो गए। सूचना ये भी आई की इस कांड में गोली भी चली है जहां मौके से पुलिस ने कारतूस का खोखा भी बरामद किया है।

आपको बता दें कि यह घटना जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के नाकरदेई गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के लोगो ताजिया जुलुस लेकर जा रहे थे। उसी रास्ते में वहां के मुखिया पति नईम खान का घर है। वहां जाते ही जुलुस में से कुछ युवक प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद नईम खान के परिवार के लोगों और जुलुस में जा रहे लोगों के बीच जमकर बवाल ठन गया। दोनों पक्ष के बीच लाठी फरसा चलने लगा इस बीच बंदुक से फायरिंग भी हुई पत्थर भी चले। जिसमें दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में इकरार खान और जुनैद खान जमशेद खान के अलावे अन्य लोगों शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बवाल को शांत कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां सभी का इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : मुहर्रम में जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...