E-Rickshaw संघ ने खगड़िया में की बैठक, कहा…

खगड़िया: खगड़िया के कोशी कॉलेज के मैदान में ई-रिक्शा संघ के बैनर तले एक दिवसीय बैठक की गई। बैठक का नेतृत्व अधिवक्ता रौशन कुमार ने किया। बैठक मुख्य रूप से खगड़िया शहर के नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद खगड़िया एवं रेल प्रशासन खगड़िया के द्वारा लगभग 10 जगह पर ई रिक्शा चालकों से जबरन अवैध वसूली के खिलाफ की गई। बैठक में ई रिक्शा संघ के विशेष बुलावे पर पूर्व नगर सभापति राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि ई –रिक्शा चालकों का आर्थिक शोषण एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है यह कहीं से उचित नहीं है। ई रिक्शा चालक अपने दैनिक मजदूरी का आधा से ज्यादा हिस्सा अवैध वसूली करने वाले को जबरन देने पर मजबूर हैं। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि शहर में जगह-जगह हो रही अवैध वसूली को बंद किया जाए नहीं तो हम लोग इसके खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    गया में RJD ने फूंका गृह मंत्री का पुतला, कार्यकर्ताओं ने कहा…

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

E-Rickshaw E-Rickshaw

E-Rickshaw

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...