जाति गणना को लेकर पहले कोर्ट पर सवाल उठाते थे अब क्रेडिट लेने में लगे हैं – सम्राट चौधरी

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार और महागठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना मामले पर हाईकोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले को लेकर नीतीश सरकार और महागठबंधन पर प्रहार किया। कहा कि यह वहीं लोग हैं जो पहले कोर्ट को मैनेज करने का आरोप लगाते थे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जब हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना कराने का आदेश दे दिया है तो लोग क्रेडिट लेने में लगे है। उन्होंने कहा कि जो लोग अदालत के आदेशों पर इस तरह की टिप्पणी करते हैं उन्हें तो जेल में होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना मामले में भाजपा ने इन समर्थन दिया था जब वह नीतीश कुमार के साथ सरकार में थी। लेकिन आज लोग कह रहे हैं कि उन लोगों की वजह से जातीय जनगणना को अनुमति मिली है।

https://22scope.com/bihar-is-burning-badly-and-nitish-ji-is-resting-samrat-chaudhary/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img