भूकंप के झटकों से थर्राया उत्तर भारत, नेपाल में 6 की मौत

आधी रात घरों से निकले लोग, भूकंप की तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मापी गई

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के

तेज झटके लगे. इसकी वजह से पड़ोसी देश नेपाल में एक घर के गिरने के चलते

मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. भूकंप की तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मापी गई.

इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए.

इसका केन्द्र पड़ोसी देश नेपाल रहा.

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों के अलावा यूपी-उत्तराखंड, बिहार,

हरियाणा और मध्य प्रदेश तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए.

हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. गोरखपुर में भी देर रात के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने टेलीफोन पर बातचीत में बताया कि भूकंप दो बार आया. रात 8:52 बजे 4.6 तीव्रता और रात 1:57 बजे 5.7 रिक्टर स्केल रही है.

नेपाल में था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 नवंबर सुबह 4:37 बजे से लेकर 9 नवंबर की सुबह 6:27 बजे तक उत्तर भारत ने भूकंप के 3 झटके महसूस किए हैं. इसमें सबसे तेज भूकंप के झटके 8 और 9 तारीख की दरमियानी रात 01:57 बजे महसूस हुए. इसका केंद्र नेपाल में था. यह केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से महज 90 किलोमीटर दूर था. इसके बाद सुबह फिर से भूकंप आया, जिसका केंद्र पिथौरागढ़ ही रहा. जिस वक्त भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में लगे उस वक्त अधिकतर लोग सोए हुए थे. जिन्हें पता लगा वो फौरन घरों से बाहर निकल गए.

एक घंटे पहले यूपी के कई जिलों में लगे थे झटके

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में देर रात 2 बजे आए भूकंप से पहले उत्तराखंड और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी. इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर बताया गया था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर नीचे बताई गई थी. इन दोनों झटकों से पहले मंगलवार को 4.4 की तीव्रता का एक और भूकंप का झटका नॉर्थ इंडिया के कुछ शहरों में लोगों ने महसूस किया था. यह भूकंप सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया था. इसका केंद्र चम्फाई, मिजोरम था.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...