पूर्वी चंपारण में 14 Teachers के खिलाफ मामला दर्ज, एक दर्जन ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

पूर्वी चंपारण: बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती हुई है, जिसमें कई शिक्षक फर्जी सर्टिफिकेट वाले भी हैं। शिक्षा विभाग की जांच में कई फर्जी शिक्षक पकडे गए जिनके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पूर्वी चंपारण में भी शिक्षा विभाग की निगरानी ने 14 शिक्षकों पर कार्रवाई की है। ताजा मामला जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र की है जहां तीन फर्जी शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

निगरानी ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला के सपना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियाही के संजय कुमार साह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा कॉलोनी के नवल किशोर राम के विरुद्ध निगरानी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। वहीं एक अन्य शिक्षिका के खिलाफ तुरकौलिया थाना में मामला दर्ज कराने की तैयारी में निगरानी जुटी हुई है।

बता दें कि इसके पूर्व बंजरिया थाना क्षेत्र में भी निगरानी ने 10 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। फर्जी प्रमाणपत्र के साथ शिक्षक की नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मची हुई है। कार्रवाई के डर से करीब एक दर्जन फर्जी शिक्षकों ने स्वेच्छा से ही इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को नोटिस जारी किया था कि जो फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे हैं वे स्वेच्छा से इस्तीफा दे दें, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-                Lady ने 3 बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, तीन की मौत एक बेटी की हालत गंभीर

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Teachers Teachers Teachers

Teachers

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: कैमूर में श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ, धार्मिक...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत परसिया गांव में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan: बिहार में शिक्षा योजनाओं को रफ्तार, 1,627...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan, पटना: बिहार में सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान और...

Gaya-Bangkok Direct Flight: गयाजी से बैंकॉक के लिए पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय...

Gaya-Bangkok Direct Flight: बिहार में अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...