ईडी ने गृह सचिव की पत्नी से जमीन के दस्तावेज मांगे

रांची. ईडी ने गृह सचिव की पत्नी प्रीति कुमार से शुक्रवार को प्रारंभिक चरण की पूछताछ की. इस दौरान उनसे आमदनी और संपत्ति से संबंधित जानकारी मांगी गयी, वह संपत्ति सहित जमीन से जुड़े दस्तावेज लेकर नहीं गयी थीं.

इसलिए ईडी ने उन्हें संबंधित दस्तावेज 10 दिनों में जमा करने का निर्देश दिया. वह करीब चार घंटे तक ईडी कार्यालय में रहीं.

ईडी को बड़गाई अंचल के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ दर्ज इसीआइआर की जांच के दौरान प्रीति कुमार के नाम पर जमीन खरीदने की जानकारी मिली थी.

उक्त जमीन पर भवन निर्माण के दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया. इसी मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है.

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...