चार्जशीट में ED का दावा, लालू यादव ही मुख्य साजिशकर्ता

पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें लालू यादव को घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।
चार्जशीट में दावा किया गया है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने रिश्वत के तौर पर प्लॉट लिए थे। ईडी ने दावा किया है कि रेलवे में नौकरी और उसके बदले जमीन का लेन-देन खुद लालू यादव ही तय करते थे।

घोटाले को छिपाने के लिए की गई भरपूर कोशिश

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार और सहयोगियों के जरिए घोटाले से अर्जित जमीन को छिपाने के लिए ऐसी साजिश रची कि उसका लिंक सीधे उनके परिवार से नहीं जुड़ पाए। ईडी के अनुसार, लालू यादव ने सुनिश्चित किया कि जमीन के इन टुकड़ों को इस तरह हस्तांतरित कराया जाए कि उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी अस्पष्ट हो जाए और उनके परिवार को लाभ मिल सके। चार्जशीट के मुताबिक, अपराध से अर्जित इस संपत्ति को खपाने के लिए कई इकाइयां (शैल कंपनियां) खोली गईं और उनके नाम पर जमीन दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़े : फिर संकट में लालू परिवार, जमीन के बदले नौकरी मामले में ED का बड़ा एक्शन

यह भी देखें :

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...