रांची: इस हफ्ते बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में ईडी आज होटवार जेलर से पूछताछ ईडी कार्यालय में प्रारंभ हो चुकी है।
जमीन घोटाला, शराब घोटाला और जेल से धमकी दिए जाने के मामले में ईडी ने अनुसंधान तेज कर दी है।
इस मामले में ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे जेल से धमकी देने के मामले में पूछताछ हो रही है।
दो दिन पूर्व बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के टेलीफोन से एक वरिष्ठ पत्रकार को जेल में बंद शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के नाम पर धमकी दी गई थी।
वहीं, तीन जनवरी को गृह सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी को ईडी ने बुलाया है। ईडी ने पूर्व में बड़गाई अंचल के तत्कालीन अंचल उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद के घर में छापेमारी की थी।
वहां से 11 ट्रंक में जमीन से संबंधित सरकारी दस्तावेज को जब्त किया था। इन्ही दस्तावेजों में 12 कट्ठा जमीन गलत तरीके से खरीद बिक्री का मामला सामने आया था। इसी संबंध में प्रीति कुमारी से पूछताछ होगी।




