हिट एंड रन कानून का विरोध : ट्रक-बस ड्राइवरों ने गांधी सेतु को किया जाम

हाजीपुर : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। कानून को वापस लेने की मांग कर रहे ट्रक चालकों ने चक्का चाम कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु को भी ट्रक और बस चालकों ने हाजीपुर में जाम कर दिया है, जिससे सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

ट्रक और बस चालकों ने इस कानून के विरोध में हाजीपुर-पटना एनएच रोड को जढुआ पुलिस चेक पोस्ट के पास जाम कर दिया है। सड़क भारी संख्या में बस एवं ट्रक के चालक और ट्रांसपोर्टर मौके पर मौजूद हैं। पटना से हाजीपुर हाजीपुर से पटना जाने वाली सभी गाड़ियां को लोगों ने रोक दिया है। जाम कर रहे चालकों ने बताया कि सरकार के द्वारा जो कानून बनाया गया है, वह बिल्कुल गलत है। उनका कहना है कि 10 हजार महीना कमाने वाले चालक 10 लाख रुपए का जुर्माना कैसे भर सकेंगे। चालक सरकार से कानून में संशोधन एवं बदलाव करने एवं कानून को वापस करने की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए गांधी सेतु पुल लोगों के लिए मुख्य साधन है। अब ड्राइवर के द्वारा जाम कर देने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा दुर्घटना रोकने के लिए नया कानून एक जनवरी 2024 से लागू किया गया है। जिसके खिलाफ ट्रक और डंफर चालक तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल का बस ड्राइवर भी समर्थन कर रहे हैं।

प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...