12.50 लाख का हिसाब, संदिग्ध वाट्सएप चैट पर ईडी को देना होगा जवाब

रांची: ईडी ने एक दिन पहले की गई अपनी छापेमारी में दारोगा मीरा सिंह व उनके करीबी लाल मोहित नाथ शाहदेव के ठिकाने से 12.50 लाख रुपये नकद, न मोबाइल, रुपयों के लेन-देन, संदिग्ध वाट्सएप चैट व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे।

जब्त दस्तावेजों का सत्यापन जारी है।  ईडी दारोगा मीरा सिंह व उनके करीबी लाल मोहित नाथ शाहदेव को समन करेगी और उन्हें पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाएगी।

दोनों ही आरोपितों से 12.50 लाख रुपये का हिसाब, रुपयों के लेन-देन की जानकारी, संदिग्ध वाट्सएप चैट का सत्यापन कराया जाएगा।

ईडी की छापेमारी में दारोगा मीरा सिंह व जमीन कारोबारी सह कांग्रेस नेता में लाल मोहित नाथ शाहदेव के ठिकानों से मिले सबूतों का सत्यापन जारी है।

ईडी को बालू खनन से लेकर ढुलाई तक में उगाही के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली है। बालू कारोबारियों से पुलिस-प्रशासन के हाथों उगाही का बड़ा खेल उजागर हुआ है।

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...