चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार 4000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग:  जिला अंतर्गत चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह घूस ममता वाहन का बिल पास कराने के एवज में मांगी गई थी।

शिकायतकर्ता उज्जवल कुमार सिन्हा, जो बागपुर पंचायत के निवासी हैं और ममता वाहन चलाते हैं, ने चार दिन पूर्व हजारीबाग एसपी को इस संबंध में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद ACB टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और मंगलवार को डॉ. सतीश कुमार को घूस लेते हुए पकड़ लिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डॉ. सतीश कुमार पर पहले भी इस तरह के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। बताया जाता है कि वह ममता वाहन चालकों से बिल पास कराने के लिए ₹4000 से ₹15,000 तक की रिश्वत की मांग करते थे। कुछ मामलों में वे छोटे नर्सिंग होम और दुकानों पर छापेमारी कर बाद में उनसे भी अवैध वसूली करते थे।

ACB की टीम ने डॉ. सतीश के आवास (डेरे) पर भी छापेमारी की है, जहां एक थैला भरकर नकद पैसे मिलने की भी सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

फिलहाल डॉ. सतीश कुमार को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार के इस पूरे मामले की जांच ACB द्वारा की जा रही है।


BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने...

ABDM Award Begusarai: बिहार को डिजिटल हेल्थ में राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय...

ABDM Award Begusarai: स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल...

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...