ईडी आज करेगी कमलेश से पूछताछ

214
ईडी आज करेगी कमलेश से पूछताछ
ईडी आज करेगी कमलेश से पूछताछ
Advertisment

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को जमीन माफिया कमलेश कुमार को रिमांड पर लेगा।

Advertisment

कमलेश अभी मुंडा बिरसा केंद्रीय कु कारा होटवार में बंद है। ईडी को पीएमएलए कोर्ट से 5 दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की अनुमति मिली है।

कमलेश को मंगलवार को ही ईडी रिमांड पर लेती, लेकिन दूसरे मामलोंगुला में व्यस्तता की वजह से अब बुधवार से रिमांड पर पूछताछ करेगी।

कमलेश से ईडी कांके अंचल क्षेत्र की जमीन के बरे में जानकारी लेगी। कमलेश पर 300 उकड़ जमीन पर कब्जा करने  व खरीद-बिक्री का आरोप है।

ईडी उसे रिमांड पर लेने के बाद कांके सीओ जय कुमार राम को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है, ताकि एनआईसी में हुए रेकर्ड में छेड़छाड़ के संबंध में उससे पूछताछ की जा सकी।

ईडी की जांच लगातर इस मामले में आगे बढ़ रही है। सूत्र बता रहें है कि ईडी की ओर इसे इस मामले में अभी और कुछ लोगों को समन जारी किया जाऐगा।

ईडी की लगातर कार्रवाई से कई लोगों में डर का माहौल बन गया है। जो लोग अभी ईडी की रडर में है उनमें कई सरकारी अधिकारी भी है।

ज्ञात है कि बीते कुछ सालों में कांके में जमीन को लेकर कई विवाद सामने आ चुके है,कई मामले में सरकारी अधिकारियों के भी नाम आए है।

Advertisement