पारा शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री ने की बैठक, जानिए क्या बोले जगरनाथ महतो

अब नियोजित शिक्षक के रूप में जाने जाएंगे पारा शिक्षक

रांची : झारखंड के पारा शिक्षकों की बैठक शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ बैठक हुई. बैठक में पारा शिक्षक मामले का पटाक्षेप हो गया है. पारा शिक्षकों की एक नियमावली तैयारी होगी. अब बिहार के तर्ज पर पारा शिक्षक को नियोजित शिक्षक (सहायक अध्यापक) जाने जाएंगे. पारा शिक्षकों की एक मांग छोड़कर बांकी सभी मांगे मान ली गयी है. सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 65 हजार पारा शिक्षकों को फायदा होगा.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ पारा शिक्षकों की हुई बैठक में कई निर्णय लिये गए. जिसमें टेट पास पारा शिक्षकों पर सरकार फैसला लेगी. बैठक में यह भी तय हुआ कि अब आकलन परीक्षा की संख्या सीमा 3 सेबढ़ाकर 4 कर दी गयी है. यानि इस परीक्षा में शिक्षक एक बार नहीं चार बार हिस्सा ले सकते हैं. तीन बार असफल होने के बाद चौथी बार भी वे हिस्सा ले सकते हैं. बता दें कि पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली को लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों की चार घंटे तक बैठक हुई. काफी लंबे समय से पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे.

पारा शिक्षकों की मांगे हुई पूरी- शिक्षा मंत्री

बैठक के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि जितने भी पारा शिक्षकों की समस्या थी उसको हल करने का प्रयास किया गया है, और जो भी बांकी रह गया है उसका भी निराकरण हो जाएगा. पारा शिक्षकों के लिए दरवाजा खुला है. उन्होंने कहा कि टेट हो या फिर नन टेट हो उसके लिए भी दरवाजा खुला है. इनकी जो मांगे थी उसे पूरा कर दिया गया है. पारा शिक्षकों की मानदेय बढ़ा दिया गया है. उन्हें मेडिकल भी दिया जायेगा. उन्होंने मृत पारा शिक्षक के परिजनों को अनुकंपा पर नौकरी देने पर कहा कि पारा शिक्षकों के परिवारों को नौकरी मिलेगी. परिवार के लोगों को उस समय नौकरी मिलेगी जब वे उसके लायक हो जायेंगे.

लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता- पारा शिक्षक

बैठक के बाद पारा शिक्षकों काफी खुश दिखे. उन्होंने इसे लंबे संघर्ष का ऐतिहासिक पल बताया है. लंबे संघर्ष के बाद झारखंड में पारा शिक्षक लोकप्रिय हो गया है. सभी पारा शिक्षकों ने हमेशा आंदोलन का साथ दिया है. वार्ता में गिरिडीह के विधायक और तमाम 65000 शिक्षकों के लिए सुरक्षित करने वाला नियमावली सहमति जताई है. क्योंकि नियमावली के लिए काफी लंबे समय से हमलोग संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को झारखंड सरकार के कार्यकाल का 2 साल होने वाला है उस दिन इसकी घोषणा किया जाएगा.

20 दिसंबर को होगी कैबिनेट की बैठक

पारा शिक्षकों ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के लिए एक नियुक्ति नियावमली तैयार होगी. नियमावली को लेकर 20 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक होगी, जिस पर मंजूरी प्रदान की जाएगी. इसके बाद पारा शिक्षक नियोजित शिक्षक के रूप में जाने लगेंगे. पारा शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को डर था कि तीन बार लिखने पर आसफल रहेंगे तो सरकार ने उन्हें चार बार अवसर देने के बात कही है. वहीं आकलन परीक्षा का जो मार्क्स था उसे घटा दिया गया है. जनरल के लिए पहले 45 प्रतिशत था जिसे 40 प्रतिशत कर दिया है. वहीं ओबीसी और एसटी-एससी का 40 प्रतिशत से घटाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है.

इन पर बनी सहमति

  • वेतनमान के मुद्दे पर जनवरी में मुख्यमंत्री के साथ होगी वार्ता
  • अनुकंपा पर पारा टीचर के परिवारों को मिलेगी नौकरी
  • पात्रता परीक्षा की सीमा 3 से बढ़ाकर चार होगी
  • एक जनवरी से वेतनमान में होगी वृद्धि
  • अब सहायक अध्यापक कहें जाएंगे पारा टीचर
  • साठ साल के पहले नहीं हटाए जाएंगे पारा टीचर
  • 20 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पास होगी नियुक्ति नियावमली

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img