PATNA: शिक्षामंत्री चंद्रशेखर सिंह का रामचरित मानस पर दिया गया बयान गलत है. किसी भी धर्मग्रंथ से उस धर्मावलंबियों की आस्था जुड़ी होती है. इसलिए किसी भी तरह का विवादित बयान देना गलत है, यह बातें जेडीयू कोटे से भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जेडीयू ऐसे बयानों का विरोध करती है. जेडीयू सभी धर्मों का सम्मान करती है. सभी कार्यक्रमों में नीतीशजी जाते हैं. रामनवमी के जुलूस में , दुर्गा पूजा पंडालों में, गुरुद्वारा में सभी धर्मों के कार्यक्रम में जाते हैं.

शिक्षामंत्री का रामचरित मानस पर दिया गया बयान : आरजेडी नहीं करती समर्थन- मंत्री
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी प्रवक्ता ने कहा है
कि वो शिक्षामंत्री के बयान का समर्थन नहीं करते हैं, ये बयान उनका निजी बयान है.
अगर वो अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो ये उनका निजी मामला है.
अगर राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए ऐसा बयान दिया गया है तो ये उनका निजी मामला है.
मंत्री ने कहा कि बयान के बाद आ रही प्रतिक्रिया भी गलत है, ऐसे बयानों को तूल देने से बीजेपी को फायदा ही पहुंच रहा है. शिक्षामंत्री के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है.
रिपोर्ट: राजीव
- TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और इंटरनेट की शिकायतों की सुनवाई, कंपनियों पर लगेगा 20 लाख तक जुर्माना
- JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद की कीमत 20 लाख, इंटरव्यू में 80 अंक बढ़ाकर बनाया DSP
- Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से होने पर भी मान्य, आरक्षण से नहीं किया जा सकता वंचित
Highlights


















