रांची: रांची में सोमवार को खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कुल 9 विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक देरी मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को हुई, जो सुबह 11:00 बजे पहुंचनी थी लेकिन 5 घंटे 30 मिनट की देरी से शाम 4:29 बजे रांची पहुंची।
अन्य प्रमुख देरी की घटनाएं:
एयर इंडिया एक्सप्रेस (मुंबई से): सुबह 8:15 बजे की जगह 9:40 बजे पहुंची
इंडिगो (दिल्ली से): सुबह 9:10 बजे की जगह 9:57 बजे पहुंची
एयर इंडिया एक्सप्रेस (हैदराबाद से): 13:15 बजे की जगह 13:58 बजे
एयर इंडिया एक्सप्रेस (दिल्ली से): 13:25 बजे की जगह 13:48 बजे
कोलकाता से आने वाला विमान: 15:05 बजे की जगह 15:26 बजे
इंडिगो (मुंबई से): 16:10 बजे की जगह 17:33 बजे
एयर इंडिया एक्सप्रेस (दिल्ली से): 16:45 बजे की जगह 17:15 बजे
इंडिगो (हैदराबाद से): 20:30 बजे की जगह 21:20 बजे
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, खराब दृश्यता और तेज हवाओं के कारण विमानों के लैंडिंग टाइम में बदलाव किया गया। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौसम सामान्य होते ही उड़ान सेवाएं नियमित हो जाएंगी।
















