झारखंड में कोविड को लेकर अलर्ट: डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, एयरपोर्ट-स्टेशन पर जांच के आदेश

रांची: देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान के बाद झारखंड सरकार सतर्क हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और राज्यभर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री ने सभी जिलों में कोविड की क्लोज मॉनिटरिंग करने, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्टैटिक जांच केंद्र स्थापित कर टेस्टिंग शुरू करने को कहा है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्क्रीनिंग की जाएगी और पॉजिटिव पाए गए मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं और उन्हें अलर्ट पर रहने को कहा है। इसके साथ ही राज्य के सभी बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी मरीज को ऑक्सीजन या दवा की कमी का सामना न करना पड़े।

कोविड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की अपील:

गौरतलब है कि हाल ही में रांची में कोविड संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त सतर्क हो गया है।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...