Lohardaga: Lohardaga जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में Eid की नमाज अदा की गई। जगह जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिले में Eid पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है लोग एक दूसरे को बधाई देकर Eid का पर्व मना रहे है। जिले के शहरी क्षेत्र स्थित ईदगाह में ईद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया, जहां मुस्लिम धर्मालंबियों के साथ लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदार शामिल होकर ईद की नमाज नमाज अदा की।
नमाज के बाद दी गई बधाईयां
Eid की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर और बधाई देकर ईद का पर्व मनाते दिखे। इस दौरान जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर दिखाई दी जगह जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने ईद के नमाज के बाद जिले वासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा ईद पर्व अमन और चैन का पैगाम देता है सभी कोई शांति पूर्ण माहौल में ईद मनाएं।
Highlights







