Eid al-Adha 2025: अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, SP ने दिया समाज सुधार का संदेश

Eid al-Adha 2025: सिमडेगा जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व पूरे अकीदत, भक्ति और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर के ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर सामूहिक नमाज में शामिल हुए।

नमाज की अगुवाई मौलाना आसिफउल्ला ने की। उन्होंने अपने खुतबे में हजरत इब्राहिम अ. की कुर्बानी की ऐतिहासिक घटना को विस्तार से बताते हुए कहा कि बकरीद का त्यौहार अपने सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इस दिन कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है—गरीबों, रिश्तेदारों और स्वयं के लिए।

नमाज में एसपी सिमडेगा मोहम्मद अर्शी भी शामिल हुए। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि “बकरीद सिर्फ बकरे की नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों की कुर्बानी देने का दिन है।” उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एनएच-143 पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया और जगह-जगह मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

रिपोर्टः विकास

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...