पटना सहित पूरे बिहार में अदा की गई ईद की नामाज, CM नीतीश ने राज्यवासियों को दी बधाई

पटना/आरा/नवादा/बांका : राजधानी पटना सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में आज हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फित्र का पर्व मनाया जा रहा है। आज यानी 21 मार्च को सुबह से ही मुसलमान भाईयों पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंच ईद की नामाज अदा की। वहीं बिहार के आरा, बांका और नवादा में भी मुसलमान भाईयों ने ईद की नामाज अदा की। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये ईद की मुबारकबाद दी। वहीं उनके बेटे व जदयू नेता निशांत कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी गांधी मैदान पहुंचकर मुसलमान भाईयों के साथ ईद मनायी।

पटना में मनायी गई ईद, गांधी मैदान पहुंचे CM नीतीश के बेटे निशांत और मंत्री अशोक

आपको बता दें कि पूरे देश में आज ईद मनाई जा रही है। वहीं पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज में हजारों की संख्या में नमाजी जुटे। वहीं देश की तरक्की बिहार की तरक्की को लेकर सभी लोगों ने दुआ की। बताते चलें कि ईद की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी एवं घर परिवार के अमन शांति की कामना की। वहीं पटना के गांधी मैदान में आज विशेष आकर्षण सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रहे जिनके साथ बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने भी बिहारवासियों को ईद की बधाई दी।

Patna Eid 4 22Scope News

Patna Eid 1 22Scope News

आरा के ईदगाह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश में अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआएं

आपसी भाईचारे और उल्लास का त्योहार ‘ईद-उल-फितर’ आज आरा सहित पूरे भोजपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर शहर के प्रमुख ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की।नमाज के दौरान खुतबा पढ़ा गया, जिसके बाद सामूहिक रूप से हाथ उठाकर बारगाहे इलाही में देश और राज्य की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। छोटे बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Ara Eid 22Scope News

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया

आपको बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे। शहर के मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया ताकि नमाजियों को किसी तरह की असुविधा न हो। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी संतोष व्यक्त किया और सभी को ईद की बधाई दी।

Ara Eid 1 22Scope News

नवादा शहर के बड़ी दरगाह ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा की और मांगी दुआ

नवादा आज शहर में बड़ी दरगाह ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा की और दुआ मांगी। बता दें कि ईद-उल-फितर मीठी ईद पवित्र रमजान के महीने में 30 दिनों के रोजे उपवास पूरा होने की खुशी और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाई जाती है। यह त्योहार सब्र, भाईचारे और दान ज़कात का प्रतीक है, जिसे पहली बार 624 ईस्वी में पैगंबर हजरत मुहम्मद ने मनाया था।

Nawada Eid 22Scope News

रमजान के पूरे महीने इबादत और संयम रखने के बाद, अल्लाह की तरफ से बंदों को यह इनाम के रूप में दी जाती है

रमजान के पूरे महीने इबादत और संयम रखने के बाद, अल्लाह की तरफ से बंदों को यह इनाम के रूप में दी जाती है। इस दिन सुबह की विशेष नमाज पढ़कर लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें रमजान के रोज़े रखने की शक्ति दी। ईद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गरीबों की मदद करना है, जिसे ज़कात-उल-फितर कहा जाता है, ताकि वे भी खुशियां मना सकें। भाईचारा और एकता यह त्योहार लोगों को एकजुट करता है। इस दिन गले मिलकर और भाईचारे का संदेश देते हुए मुबारकबाद दी जाती है।

Nawada Eid 1 22Scope News

बांका जिले के अमरपुर शहर से एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है

बांका जिले के अमरपुर शहर से एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और गहरी धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही अमरपुर स्थित ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने एक साथ इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा की। और देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। पूरा माहौल एकता, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा था। नमाज की अगुवाई करते हुए इमाम कमरू जमा नूरी ने अपने खुतबे में ईद-उल-फितर के महत्व को समझाया।

Banka Eid 22Scope News

रमजान के पूरे महीने रोजेदार सब्र और परहेज के साथ रोजा रखते हैं – सज्जाद उर्फ बबलू

उन्होंने कहा कि यह पर्व रोजेदारों के लिए अल्लाह की ओर से एक खास तोहफा है। वहीं सज्जाद उर्फ बबलू ने बताया कि रमजान के पूरे महीने रोजेदार सब्र और परहेज के साथ रोजा रखते हैं। दिनभर भूखे-प्यासे रहकर इबादत करते हैं। लेकिन ईद का दिन अल्लाह की रहमत और खुशियों का दिन होता है। असगर अली ने भी ईद के इस मौके पर प्रेम और इंसानियत का संदेश देते हुए कहा कि हमें नफरत छोड़कर मिलजुल कर रहना चाहिए। यही ईद का असली संदेश है।

Banka Eid 1 22Scope News

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे

नमाज के बाद का दृश्य और भी भावुक करने वाला था। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। खुशियां बांट रहे थे। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में अपनापन साफ झलक रहा था। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ईद का यह पर्व एक बार फिर यह संदेश दे गया कि जब दिल मिलते हैं, तो समाज में प्रेम और शांति अपने आप बढ़ जाती है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की दी मुबारकबाद

अमित झा, नेहा गुप्ता, दीपक कुमार और अनिल कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img