तेलंगाना में निर्माणाधीन सुरंग की छत ढहने से आठ मजदूर फंसे, चार झारखंड के भी

Desk. तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले में निर्माणाधीन सुरंग की छत ढह जाने से आठ मजदूर फंस गए। इनमें चार मजदूर झारखंड के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन टनल में गुमला के चार श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। इसकी जानकारी झारखंड सरकार ने दी है।

निर्माणाधीन सुरंग की छत ढहने से आठ मजदूर फंसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले में शनिवार को निर्माणाधीन सुरंग की छत ढह जाने से आठ मजदूर फंस गए। इसके बाद बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को लगाया गया है। साथ ही सेना ने भी बचाव कार्यों के लिए अपने इंजीनियर टास्क फोर्स (ईटीएफ) को तैनात किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने बताया कि 200 मीटर का टुकड़ा मलबे से भरा हुआ है। जब तक यह मलबा साफ नहीं हो जाता, तब तक फंसे हुए मजदूरों की सही स्थिति का पता नहीं चल पाएगा और उन्हें बचाया नहीं जा सकेगा। यह दुर्घटना एक कंक्रीट खंड के फिसलने के कारण हुई, जिसका उपयोग श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर सुरंग के 14 किलोमीटर के इनलेट पर रिसाव को सील करने के लिए किया गया था।

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...