सुरंग मे फंसे श्रमिकों की संख्या 40 से हुई 41,बचाव कार्य भी रूका

रांची: निर्माणाधीन सिलक्वारा सुरंग में मलबे को भेद कर निकलने का रास्ता बनाने के कार्य में फिर अड़चन आ गयी है. इसके अलावा इस मामले में एक नई जानकारी सामने आ रही है जिसके अनुसार  सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की कुल संख्या 40 नहीं 41 है.

इस 41वें श्रमिक का नाम दीपक कुमार पटेल है. वह मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर ओपी क्षेत्र के गिजास का रहने वाला है. पटेल को मिला कर सुरंग में फंसे बिहार के श्रमिकों की संख्या पांच हो गयी है.

निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पांचवें पाइप को डाले जाने के दौरान सुरंग में बहुत तेज आवाज हुई. इससे बचाव कर्मियों में घबराहट फैल गयी.

विशेषज्ञ ने आसपास कुछ ढहने की चेतावनी भी दी, जिसके बाद पाइप अंदर डालने का काम रोक दिया गया. शुक्रवार दोपहर तक 22 मीटर तक ड्रिलिंग कर छह मीटर लंबे चार पाइप डाले गये.

सुरंग के अंदर लगभग 60 मीटर तक मलवा जमा है. बचाव कार्य में बाधा आने से पिछले लगभग एक सप्ताह से सुरंग में फंसे श्रमिकों के बाहर निकालने का इंतजार और बढ़ गया है.

ड्रिलिंग का काम फिलहाल रुका हुआ है. इंदौर से एक और शक्तिशाली ऑगर मशीन मंगवायी गयी है. अधिकारी सुरंग के ऊपर से ड्रिल करके अंदर जाने का रास्ता तैयार करने की योजना पर भी विचार कर रहे हैं.

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...