Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

4TH PHASE के मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

मंजेश कुमार4TH PHASE

पटना: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार शनिवार की शाम को थम गया। सोमवार को बिहार के पांच सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण के मतदान में बिहार के कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। दिग्गजों समेत अन्य सभी प्रत्याशियों का भाग्य सोमवार को ईवीएम में कैद हो जायेगा।

चौथे चरण में चुनावी रण में एनडीए की तरफ से उजियारपुर से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुंगेर से जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह मैदान में हैं तो इंडिया गठबंधन की तरफ से उजियारपुर से आलोक मेहता, और मुंगेर से चुनाव लड़ने के लिए शादी करने वाले बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता मैदान में हैं। इतना ही नहीं समस्तीपुर में दोनों ही गठबंधन की तरफ से बिहार के दो मंत्री का बेटा और बेटी मैदान में आमने सामने है।

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर एक तरफ एनडीए से सीएम नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी लोजपा(रा) की टिकट पर मैदान में है तो दूसरी तरफ नीतीश कैबिनेट में मंत्री महेश्वर हजारी का बेटा सन्नी हजारी कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं। वहीं उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की टक्कर बिहार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता के साथ है। बात करें बेगूसराय लोकसभा सीट की तो यहां केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह को सीपीआई के प्रत्याशी अवधेश राय कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इसके साथ ही मुंगेर लोकसभा सीट पर जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की इज्जत बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता के सामने दांव पर लगी है। मुंगेर में भी माना जा रहा है कि टक्कर कांटे की होगी। मुंगेर लोकसभा सीट पर टक्कर कांटे की होने के साथ ही दिलचस्प भी है। एक तरफ जहां राजद से टिकट के लिए अशोक महतो ने आनन फानन में शादी की तो दूसरी तरफ ललन सिंह पर चुनाव जीतने के लिए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेल से पैरोल पर निकलवाने का आरोप लग रहा है।

चौथे चरण में बिहार की दरभंगा सीट पर भी सोमवार को मतदान है और यहां से मैदान में हैं। माना जा रहा है कि दरभंगा में मुकाबला त्रिकोणीय होगा जहां भाजपा के गोपाल जी ठाकुर, बसपा के दुर्गानंद महावीर नायक और राजद के ललित कुमार यादव के बीच टक्कर होगी। बता दें कि चौथे चरण के मतदान के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VALMIKINAGAR से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जनता से ले रहे सुझाव, फिर…

4TH PHASE 4TH PHASE 4TH PHASE 4TH PHASE 4TH PHASE

4TH PHASE

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...