6th Phase के मतदान के लिए आज थम जायेगा चुनाव प्रचार

पटना: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान को लेकर गुरुवार की शाम को चुनाव प्रचार थम जायेगा। छठे चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। छठे चरण के मतदान में अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहां इंडिया गठबंधन की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे तो दूसरी तरफ एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार पहुंचेगे।

बता दें कि बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्र वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सीवान और गोपालगंज सीट पर शनिवार को मतदान होगा। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद राजनीतिक दल इन लोकसभा क्षेत्रों में कोई चुनावी सभा नहीं कर सकेंगे। प्रत्याशी घर घर जा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर पाएंगे। वहीं मतदान को लेकर सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही सुरक्षा का व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

छपरा में चुनावी हिंसा मामले में RJD CANDIDATE रोहिणी आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

6th Phase 6th Phase 6th Phase

6th Phase

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img