चुनाव आयोग ने कसी नकेल, बिना मंजूरी सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं, नए उम्मीदवारों के लिए और है जरूरी

चुनाव आयोग ने कसी नकेल, बिना मंजूरी सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं, नए उम्मीदवारों के लिए और है जरूरी

पटना : Bihar Chunav 2025 : मुख्य चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में उम्मीदारों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर प्रचार से पहले अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है।

Goal 7 22Scope News

सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार के लिए आयोग ने निर्देश जारी किया है

Bihar Chunav 2025 : सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार के लिए आयोग ने निर्देश जारी किया है। जिसके तहत अब कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार मनमानी तरीके से प्रचार नहीं कर सकेगा। सोशल मीडिया पर विज्ञापन से पहले मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मांनिटरिंग कमिटी (MCMC) की मंजूरी जरूरी होगी। इसके लिए जिला और राज्य स्तर पर विज्ञापनों की जांच करेगी।

75 दिनों के भीतर खर्च का ब्यौरा देना जरूरी

आयोग ने कहा है कि चुनाव समाप्ति के 75 दिन के भीतर दलों को फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूटयूब या किसी भी इंटरनेट प्लेटफार्म पर विज्ञापन खर्च का व्यौरा देना होगा। इसमें विज्ञापन खर्च, कंटेंट डेवलपमेंट, सोशल मीडिया हैंडलिंग और प्रचार अभियान में जुड़े सभी खर्चे शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पेड न्यूज के मामलों और संदिग्ध खबरों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

ये भी पढे : Breaking News : नाराजगी की खबरों के बीच दिल्ली पहुँचे उपेन्द्र कुशवाहा, एनडीए में मची खलबली, अमित साह से करेंगे मुलाकात

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...