100 वर्गफीट की दुकान का बिजली बिल 36.97 लाख

रांची: जेबीवीएनएल ने शनिवार को अरसंडे  में 100 वर्गफीट  के एक जनरल स्टोर को 36,97,383 रुपये का बिजली बिल थमाया, पंकज पुष्कर की पत्नी मृगनयनी कुमारी के नाम से (एमके स्टोर) दुकान है.

पहले तो उन्हें लगा यह किसी और का बिल है, जो गलती से उनके पास आ गया है. लेकिन, जब उन्होंने बिल के ऊपर दर्ज कंज्यूमर नंबर देखा, तो पाया कि यह बिल उनकी दुकान का ही है. पंकज सोमवार को उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे.

पंकज की दुकान में एक छोटा फ्रिज, एक पंखा और दो सीएफएल बल्व है. आमतौर पर इसका बिल 125 से 200 रुपये के आस-पास आता था. पिछले साल मार्च में स्मार्ट मीटर लगाया गया था. नया मीटर लगते ही बिल आना

बंद हो गया. इस दौरान औसत के आधार पर उन्होंने अगस्त में 1000 रुपये जमा कराये. फरवरी माह में खपत पर टोटल असेसमेंट के साथ बिल तैयार कर भेजा

गया. इसमें 36,98,384.86 रुपये बताया गया. इसमें एक हजार रुपये घटा कर 36,97,383.00 रुपये का बिल भेजा गया.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...