Ranka शहर के पास दिखा हाथी, लोगों में है दहशत

Jharkhand: मंगलवार की रात में Ranka शहर से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुलरिया ढोढा के पास जंगली हाथी को देखा गया है। गौरतलब है कि यह सड़क पूरे रात आवागमन के लिए जाना जाता है। ऐसे में चार चक्के वाहन, यात्री बस, ट्रक के साथ-साथ दोपहिया वाहन से भी रात्रि में लोग गुजरते हैं।

ऐसी स्थिति में रंका शहर के बगल में हाथी का दिख जाना लोगों के बीच दहशत पैदा कर रहा है। वहीं रंका शहर के बगल में होने के बाद लोगों को डर है की कहीं शहर में भी हाथी प्रवेश न कर जाए।

 

इसी को लेकर हाथी दिखने के बाद यहां चारों ओर चर्चा का माहौल गर्म है। हालांकि वन विभाग इस बात को लेकर अपनी तैयारी में जुट चुका है। फिर भी यहां अब लोग रात्रि में भयवश कम ही निकलेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!