Gumla में जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, एक को पटककर मार डाला दूसरा गंभीर और…

Gumla : गुमला के जारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक जंगली हाथी ने ग्रामीणों के बीच आतंक फैला दिया। जंगली हाथी ने सीसी करम टोली गांव की रहने वाली क्लाइमेट एक्का उनके घर के आंगन में कुचल दिया। स्थानीय ग्रामीणों के शोरगुल के बाद हाथी वहां से भाग निकला और जर्माना गांव पहुंचा, जहां उसने अरविंद सिंह को भी घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : हजारीबाग के इस इलाके में अचानक आ घुसा जंगली हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत का माहौल… 

Gumla : घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Gumla : घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Gumla : इलाज के दौरान महिला की मौत

दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूमरी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां क्लाइमेट एक्का की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर कुरुमगाड़ वन क्षेत्र के रेंजर जगदीश राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- Dumka : बासुकीनाथ बस स्टैंड में भड़का आग का शोला, कई बसे जलकर खाक… 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए पीड़ितों को तत्काल ₹10,000 की सहायता दी गई और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष ₹3,90,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। रेंजर ने आगे कहा, “हमारे क्षेत्र में एक जंगली हाथी सक्रिय है जो 30 से 35 किलोमीटर की दूरी में विचरण कर रहा है।

तबहग 22Scope News

ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क क्रॉस कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, गंभीर… 

जंगल में जाने से बचे-वन विभाग की अपील

इस हाथी के खतरे से नागरिकों को अवगत कराना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए हम माइक के जरिए लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जंगल में आग न लगाएं और महुआ चुनने के लिए न जाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : धड़ल्ले से चल रही अवैध बालू की तस्करी, बीएसएल की लापरवाही…

पिछले तीन दिनों में जंगली हाथी ने पांच लोगों को कुचलकर मार डाला है, जबकि अन्य तीन को गंभीर चोटें आई हैं और वे इलाजरत हैं। ग्रामीणों के बीच भय व्याप्त है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग द्वारा इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है ताकि आगे ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

कुमार अमित की रिपोर्ट–

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...