Advertisment

बक्सर के मानिकपुर में वायु सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, लोगों में मची अफरा-तफरी

तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर में तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर को आपातकालीन परिस्थितियों में लैंड किया गया है।  बुधवार की शाम तकरीबन 5ः00 बजे मानिकपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में हेलीकॉप्टर को उतारा गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के पंखे में तकनीकी खराबी आ आ गई थी। चिंगारी निकलने के बाद आनन-फानन में हेलीकॉप्टर को मानिकपुर उच्च विद्यालय के मैदान में उतारा गया। बताया जा रहा है कि वायुसेना का विमान इलाहाबाद से बिहटा एयरफोर्स स्टेशन जा रहा था। इसी बीच उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

हालांकि, विमान में सवार वायु सेना के सभी अधिकारी बिल्कुल सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजपुर थाने की पुलिस अवर निरीक्षक ताज मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। सभी अधिकारियों को स्थानीय विद्यालय के कमरों में ठहरया गया।

हेलीकॉप्टर लैंड करते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने लगे। एयरफ़ोर्स के अधिकारी विमान से बाहर निकल कर बाहर खड़े हो गए।

स्थानीय निवासी अजय पांडेय तथा मौके पर पहुंचे परसिया के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनकर सभी ग्रामीण दौड़ते हुए हाई स्कूल के प्रांगण पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर को लैंड होते देखा और अधिकारी बाहर निकलकर खड़े हो गए।

एयरफोर्स में तैनात कोयलांचल के लाल को नम आंखों से विदाई, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...