BREAKING: इंडिगो विमान की कराची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिग

कराची : पाकिस्तान के कराची में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिग की गई है.

बताया जा रहा है फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद जा रही थी.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की लैंडिंग की गई है.

तकनीकी खराबी की सूचना के बाद क्रू मेंबर्स ने विमान की इमजरेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया.

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद लाया जाएगा.

बता दें कि दो सप्ताह में कराची में भारतीय विमान की ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है.

शारजाह-हैदराबाद की फ्लाइट कराची की गई डायवर्ट

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट के

पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली.

इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची की ओर डाइवर्ट कर दिया गया.

फिलहाल, यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट की व्यवस्था की गई है.

5 जुलाई को स्पाइसजेट की हुई थी कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि 5 जुलाई को भी स्पाइसजेट के विमान में खराबी आने के बाद कराची में इमरजेंसी लैंडिग की गई थी. स्पाइसजेट का ये विमान दिल्ली से दुबई जा रही थी. खराबी के बाद फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में लैंड कराना पड़ा थी. स्पाइसजेट की दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को दुबई ले जाया गया था.

मामले पर DGCA का बयान भी आया था. बताया गया था कि स्पाइसजेट विमान के क्रू ने देखा कि फ्यूल टैंक का इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटता दिखा रहा था. इसके बाद चेकिंग में कुछ गड़बड़ नहीं मिली, टैंक में भी कहीं से कोई लीक नहीं दिखा. लेकिन इंडिकेटर फिर भी ईंधन कम दिखा रहा था. इसलिए प्लेन को कराची में लैंड कराया गया.

14 जुलाई को जयपुर में भी कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि तीन दिन पहले भी जयपुर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इंजन में वाइब्रेशन होने के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी.

Saffrn

Trending News

Dhanbad में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार की मौत, गुस्साए...

Dhanbad: आये दिन Dhanbad के अलग अलग हिस्सों मे सड़क हादसों की सख्याएँ बढ़ रही जिससे लोगों को NH सड़क मे सफर करने से...

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की उच्चस्तरीय...

पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा...

बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध जन स्वास्थ्य सेवा अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीज का पैनक्रियाज कैंसर का...

तेजस्वी ने बिहार को बताया पिछड़ा राज्य, BJP ने किया पलटवार,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है।...

नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या, जांच...

पटना : पटना सिटी के खुसरुपुर थाने इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img