8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी के साथ DA कैलकुलेशन में बड़ा बदलाव संभव, जानिए विस्तार से

8th Pay Commission: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें इस वक्त 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर टिकी हैं। चर्चा जोरों पर है कि यह नया पे कमिशन कब आएगा और इससे कर्मचारियों की सैलरी में कितनी वेतन वृद्धि (Salary Hike) होगी। हालांकि इस खुशी के साथ महंगाई भत्ता (DA) के गणना फार्मूले में संभावित बदलाव को लेकर एक कंफ्यूजन भी देखने को मिल रहा है।

8th Pay Commission: क्या है केंद्र सरकार का प्लान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA) की गणना में इस्तेमाल होने वाले कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के बेस ईयर (Base Year) को बदलने की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल DA की गणना 2016 को आधार वर्ष मानकर की जा रही है, जिसे 7वें वेतन आयोग के समय अपनाया गया था।

8th Pay Commission: क्या होगा बदलाव?

संभावना जताई जा रही है कि जब 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, तो बेस ईयर को 2026 कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि महंगाई भत्ते की गिनती नए सिरे से शुरू होगी, यानी DA ‘शून्य’ से शुरू होगा। इससे कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी निर्धारित की जाएगी।

8th Pay Commission: बेस ईयर बदलना क्यों जरूरी?

पिछले एक दशक में भारतीयों की खर्च करने की प्रवृत्ति और जरूरी चीजें काफी बदल चुकी हैं। 2016 की तुलना में अब आम जनता का जीवन स्तर और खर्च करने का तरीका अलग है। ऐसे में महंगाई का सटीक आकलन करने के लिए बेस ईयर को अपडेट करना जरूरी हो गया है।

8th Pay Commission: क्या DA वाकई ‘जीरो’ हो जाएगा?

तकनीकी रूप से, हां। अगर नया बेस ईयर 2026 निर्धारित होता है, तो मौजूदा DA शून्य हो जाएगा, लेकिन नई बेसिक सैलरी में पहले से मौजूद DA को जोड़ दिया जाएगा। इससे सैलरी की गणना नए पैमाने पर होगी, जिससे वास्तविक वृद्धि अधिक होगी।

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब तक होगा लागू?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग के लिए पैनल का गठन कर सकती है। यह पैनल अपनी सिफारिशें 15 से 18 महीने में सरकार को सौंपेगा। भले ही रिपोर्ट किसी भी समय पेश हो, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किए जाने की पूरी संभावना है। इस स्थिति में कर्मचारियों को एरियर (Arrears) का भी लाभ मिलेगा।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...