International Yoga Day : विशाखापट्टनम से PM का संदेश, कहा- योग सभी के लिए, इसने पूरी दुनिया को जोड़ा

विशाखापट्टनम : विश्व सहित पूरे देश में आज यानी 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय योगा डे मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी यहां योग सत्र में भाग ले रहे हैं। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

PM मोदी ने दुनियाभर के लोगों को दिया खास चैलेंज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10 फीसदी तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं।

PM बोले- दुनिया के 175 देश हमारे प्रस्ताव के साथ खड़े हुए

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बीते एक दशक में योग की यात्रा को जब देखता हूं तो बहुत कुछ याद आता है। वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिले और तब कम से कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए। आज की दुनिया में ऐसी एकजुटता, ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है। ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन भर नहीं था, ये मानवता के भले के लिए दुनिया का सामुहिक प्रयास था। चाहे सिडनी ऑपेरा हाउस की सीढ़ियां हो, चाहे एवरेस्ट की चोटियां हो, या फिर समुद्र का विस्तार हो। हर जगह से एक ही संदेश आता है- योग सभी का है और सभी के लिए है।

PM Vizag 1 22Scope News

यात्रा ही सेवा, समर्पण और सहअस्तित्व का आधार है – PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यात्रा ही सेवा, समर्पण और सहअस्तित्व का आधार है। यही सोच सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है। दुर्भाग्य से आज पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। कितने ही क्षेत्रों में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की साइंस को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च पर जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले, ये हमारा प्रयास है।

PM ने कहा- हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं

आइए, हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं। एक ऐसा आंदोलन, जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाए। जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो। जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने। जहां Yoga For One Earth, One Health एक वैश्विक संकल्प बन जाए। आज 11वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा-सादा अर्थ होता है – जुड़ना! ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।

PM Vizag 2 22Scope News

यह भी पढ़े : PM मोदी ने कहा- सिवान देश को ताकत देने वाली धरती, विश्व के नेता भारत की प्रगति से हैं प्रभावित

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...