सीतामढ़ी में 7.440 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए 27.04 करोड़ रुपये मंजूर- सम्राट चौधरी

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के सिसौला-बसंतपट्टी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। 7.440 किलोमीटर लंबी यड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण पर 27.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पथ निर्माण की इस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा करने का लक्ष्य है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल, सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। इस की प्रगति की नियमित प्रतिमाह समीक्षा मुख्य अभियंता (अनुश्रवण) एवं मुख्य अभियंता (उत्तर), पथ निर्माण विभाग, पटना करेंगे।

उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना पूर्ण होने पर आवागमन आसान होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सड़क और पुल-पुलिया जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी राज के ‘गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा’ वाले दौर से निकलकर आज बिहार में शानदार और मजबूत सड़क नेटवर्क तैयार है। ये पूरे देश के लिए भी नजीर साबित हो रहा है।

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...