सम्राट ने सासाराम में किया रोड शो, मोदी के समर्थन में लगे नारे, उमड़ी भीड़

सासाराम : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सासाराम लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के समर्थन में रोड-शो किया। इस रोड शो में बड़ी भीड़ उमड़ी। सड़कों के दोनों तरफ महिला और युवा बड़ी संख्या में खड़े थे। चौधरी की झलक पाने का जुनून ही था कि दोपहर में भी हजारों लोग जमा हो गए। जब रोड शो गुजरा तो पूरा सासाराम सम्राट चौधरी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारों और जो राम को लाए हैं, हम उनको लाए हैं… जैसे गीतों से गुंजायमान हो गया।

GOAL Logo page 0001 28 22Scope News

आपको बता दें कि करीब दो घंटे तक चले इस रोड शो ने सासाराम की फिजां में भगवा रंग घोल दिया। सासाराम के लोगों के मन और मस्तिष्क में भाजपा की छवि हमेशा -हमेशा के लिए कैद हो गई। इस भीड़ में बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण उपस्थित रहे। खुले वाहन पर चौधरी के साथ भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, मंत्री नीरज कुमार बबलू, राजीव प्रताप रूडी, मंत्री सन्तोष सिंह और प्रत्याशी शिवेश राम भी खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

सम्राट चौधरी ने इस दौरान कहा कि लोगों का यह आशीर्वाद सूद समेत भाजपा यहां का विकास कर उतारेगी। यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा के साथ है और फिर एक बार मोदी सरकार के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, वंचित, गरीब, पिछड़ा सबको साथ लेकर चलती है और हमारा मिशन गरीब को नहीं गरीबी समाप्त करने का है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है।

यह भी पढ़े : सम्राट के रोड शो में उमड़ी भीड़, जमकर बरसे फूल, ‘अबकी बार 400 पार’ के लगे नारे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!