नियोजित शिक्षकों को मिला सम्राट का आश्वासन, कहा- हमें 2 दिन का दिजिए समय

पटना : नियोजित शिक्षकों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुरुवार की रात डेढ़ घंटे तक मुलाकात की। ऐसे में नियोजित शिक्षकों ने साक्षमता परीक्षा नहीं देने की बातों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा। साथ ही साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक जो लगातार शिक्षकों को लेकर फरमान जारी करते रहते हैं इसको लेकर भी शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री से शिकायत की।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया है कि हमें दो दिनों का समय दीजिए हम आपकी सारी समस्याओं का निदान करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की सारी समस्याओं को हमने सुन लिया है। शिक्षा मंत्री के साथ बैठकर हम उनकी सारी समस्याओं का निदान करेंगे। वहीं नियोजित शिक्षकों का कहना है कि बातचीत सकारात्मक हुई है और हमें पूरी उम्मीद है कि उपमुख्यमंत्री हमारी समस्याओं का निदान करेंगे। क्योंकि जब वह विपक्ष में थे तो उसे दौरान भी उन्होंने हमारी समस्याओं को उठाया था। साथ ही सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...