कृषि विज्ञान केंद्र आरा के कर्मचारियों ने कार्यालय कक्ष के समक्ष दिया धरना प्रदर्शन

आरा : एक फरवरी को आरा के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कर्मचारियों द्वारा एकदिवसीय धरना एवं आक्रोश का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का कारण बताया गया कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा मनमानी रूप से अचानक विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें बहुत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति एवं अन्य कई लाभ जुड़े हुए हैं।

आपको बता दें कि कल यानी 31 जनवरी 2025 को शाम में अचानक ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा करीब पांच-छह कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति जबरन रूप से कर दिया गया। जबकि इन सभी कर्मचारियों का सेवा अवधि तथा उम्र में काफी विषमता है। कोई कर्मचारी 62 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण किए हैं। किसी ने 63 वर्ष की सेवा अवधि तो किसी ने 64 वर्ष की सेवा अवधि इस प्रकार यह देखा गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर के प्रशासन द्वारा अनियमित एवं असंवैधानिक रूप से अचानक महीने के अंतिम दिन सबों को एक साथ सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर दिया गया। साथ ही जो भी पूर्व में करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत जिन्हें वित्तीय लाभ प्रदान किया गया था। उन्हें यह लाभ बंद करते हुए और वसूली के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी देखें :

इस प्रकार यह देखा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा असंवैधानिक रूप से लगातार कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। इसी कारण आज बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक नियंत्राणाधीन सभी कृषि विज्ञान केदो में सांकेतिक रूप से एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात यदि कोई विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई आदेश नहीं निर्गत किया जाता है तो कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कर्मी उग्र रूप से आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे l इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में डॉ. सच्चिदानंद सिंह, डॉ. राम नरेश, डॉ. विकास सिंह, शशि भूषण कुमार, सुनील कुमार, संजीव रघुवंशी और पंकज कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Budget में बिहार का रखा गया है खास ख्याल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...