गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में एनकाउंटर, STF ने 2 अपराधियों को मारी गोली

आरा : भोजपुर में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहिया इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों में मुठभेड़ हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगने और एक की गिरफ्तारी की सूचना है। बिहिया-कटेया पथ पर नदी के समीप मंगलवार की सुबह करीब पौने छह बजे मुठभेड़ हुई है। घायल अपराधियों में बलवंत कुमार (22 साल) और रविरंजन सिंह (20 साल) शामिल हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहिया-कटेया पथ पर नदी के समीप सुबह-सुबह हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, बिहिया-कटेया पथ पर नदी के समीप मंगलवारी की अलहे सुबह कीरब पौने छह बजे यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो अपराधियों को सुबह 6:25 बजे बिहिया अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। रविरंजन को जांघ में गोली लगी है जबिक बलवंत को हाथ-पैर में गोली लगी है।

यह भी देखें :

STF ने तीसरा अभियुक्त अभिषेक को किया गिरफ्तार

तीसरा अभियुक्त अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसे विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अपराधी से पूछताछ के दौरान बताया गया कि पटना के पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या के घटना में अन्य अपराधी के साथ ये लोग शामिल थे। इनके पास से एसटीएफ को दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैग्जीन और चार कारतूस भी बरामद किया गया है।

Bhojpur Police 2 22Scope News

Bhojpur Police 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना शूटआउट : चंदन हत्याकांड के 4 आरोपी को पुलिस ला रही है पटना

विवेक रंजन और नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...