पिता-पुत्र पर हुई गोलीबारी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीनी विवाद में भाई ने मारी थी गोली

अररिया : अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के ककौड़ा वार्ड संख्या-9 में पिता और पुत्र की गोलीबारी में पुत्र मौत मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। घटना को सगे भाई ने ही अंजाम दिया था। जिसमें भतीजा 12 वर्षीय अबु होरेरा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पिता 40 वर्षीय मो. मोदस्सिम पिता स्व. सईद गोली लगने से घायल हो गया था। जिनका इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी छोटे भाई रहमान को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और एक देशी कारतूस के साथ मोबाइल बरामद किया है।

Goal 6 22Scope News

पूरी घटना की जानकारी SP अंजनी कुमार ने दी

आपको बता दें कि इसकी पूरी जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी। उल्लेखनीय हो कि पांच जुलाई को रात के साढ़े 10 बजे सोने की बाद करीबन साढ़े 12 बजे मध्य रात्रि में घर के बरामदे पर सोए पिता और पुत्र को गोली मार दिया था। जिसमें पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गोली लगने से पिता घायल हो गया था।

यह भी पढ़े : अज्ञात अपराधियों ने बाप-बेटे को मारी गोली, पुत्र की मौत…

मंटू भगत की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...