पाकिस्तान को पराजित कर इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया


New Delhi-टी20 विश्व कप – इंग्लैंड ने टी20 विश्व का खिताब अपने नाम किया-मेलबर्न में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. पाकिस्तान ने धीमी शुरुआत की और उसके विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे. इसका दवाब पाकिस्तान की टीम पर साफ दिखा भी.

इंग्लैंड ने टी20 विश्व का खिताब अपने नाम किया

पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 32 रनों की पारी खेली जबकि शान मसूद ने सर्वाधिक 38 रन बनाए. लेकिन जहां तक स्ट्राइक रेट की बात है तो पाक बल्लेबाज तेजी से रन बना पाने में विफल रहा.
इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट बटोरे. आदिल रशीद को 2 विकेट मिला. जॉर्डन ने भी 2 विकेट अपने नाम किए.

इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

138 रनों के विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और हेल्स पहले ही ओवर में अफरीदी के शिकार बन गए. हैरिस राउफ ने पावरप्ले में डबल स्ट्राइक किया. लेकिन इन सबके बावजूद इंग्लैंड ने अपनी रन गति कम नहीं होने दी. चूंकि लक्ष्य छोटा था तो जैसे-जैसे रन बनते गए पाकिस्तान मैच से बाहर होता गया और इंग्लैंड का दबदबा बढ़ता चला गया.

बेन स्टोक्स ने एक छोर संभाले रखा

बेन स्टोक्स ने एक छोर संभाले रखा और ब्रुक्स और

मोईन अली ने उनका अच्छा साथ निभाया.

बेन स्टोक्स ने अविजित 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

बटलर ने 26 और मोईन अली ने 19 रन बनाए.

विनिंग शॉट बेन स्टोक्स के बल्ले से निकला

. इंग्लैंड ने 1 ओवर रहते 5 विकेट की शानदार जीत दर्ज कर

टी-20 विश्व कप 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

इंग्लैंड के लिए टी-20 का यह दूसरा विश्व कप ख़िताब है.

सैम करण को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...