शराब तस्करों के हौसले बुलंद, पुलिस टीम पर हमला, SI की मौत

बेगूसराय : शराबबंदी वाले बिहार में अब शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि आम तो क्या अब खास लोग भी शराब तस्करों के निशाने पर हैं। पुलिस का भय तस्करों के मन से बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। बीती रात शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने जोरदार हमला किया है जिससे कि एक एसआई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक होमगार्ड का जवान घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल की है।

शहीद दारोगा की पहचान नावकोठी थाना में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है। वहीं घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड की जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नावकोठी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अल्टो कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है। इसी सूचना पर खामास चौधरी दलबल के साथ छतौना पुल के नजदीक खड़े थे और जैसे ही अल्टो कार पहुंची उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार ने पुलिस को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी और सड़क पर खड़े खमास चौधरी सहित एक होमगार्ड के जवान को रौंदते हुए फरार हो गई है। अन्य पुलिस के जवानों ने अगल-बगल भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

बाद में पुलिस ने छापेमारी कर अल्टो कार के मालिक को हिरासत में ले लिया है एवं पूछताछ कर रही है। हालांकि कार अभी भी बरामद नहीं की जा सकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शराब तस्करो के हौसले बिल्कुल बुलंद है और वह किसी को भी बख्शने के लिए तैयार नहीं है और लगातार पुलिस वाले हमले का शिकार हो रही है। बिहार में लागू शराब बंदी अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी नासूर बनती जा रही है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...