Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुबह-सुबह ही छापा, कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर EOU की रेड

पटना/खगड़िया : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कड़ा एक्शन लेते हुए कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सुबह-सुबह इस बड़ी कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में होने की बात कही जा रही है।

Goal 1 22Scope News

EOU ने 3 ठिकानों पर मारा छापा

जानकारी के मुताबिक, सत्यापन के बाद बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के विरुद्ध आय से अधिक सम्पति को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। राजधानी पटना के अलावा, सीतामढ़ी और सहरसा जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है।

यह भी देखें :

कोर्ट से आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें कि कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार सहरसा जिले में कार्यरत हैं। पटना हाईकोर्ट से आदेश के बाद यह बड़ी कार्रवाई ईओयू की ओर से की गई। वहीं, ताबड़तोड़ तीन ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी के बाद क्या कुछ बरामद किए जाते हैं, इस पर नजर टिकी हुई है। फिलहाल ईओयू की छापेमारी चल रही है।

DSP अभय कुमार यादव के आवास पर SVU की छापेमारी

बिहार के खगड़िया से एक बड़ी खबर आ रही है। डीएसपी अभय कुमार यादव के आवास पर छापेमारी चल रही है। एसवीयू की टीम रेड कर रही है। अधिकारी के घर में तलाशी और पूछताछ चल रही है। किसी को भी घर से बाहर आने जाने की इजाजत नही है। खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके के कृष्णा नगर स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है।

Abhay Prasad Yadav 22Scope News
DSP अभय कुमार यादव के आवास पर SVU की छापेमारी

यह भी पढ़े : सुबह-सुबह EOU की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल राजेश के 6 ठिकानों पर छापेमारी

रंजीत कुमार और राजीव कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jharkhand Weather Update: चक्रवाती तूफान अकवान से 19 नवंबर से बदलेगा...

Cyclone Akvan के प्रभाव से झारखंड में 19 से 21 नवंबर तक मौसम बदलने की संभावना है। 10 जिलों में भारी बारिश, 40 किमी...

Ebola Virus Alert: झारखंड के अस्पताल अलर्ट मोड में, इबोला से...

 Ebola Virus Alert के बीच केंद्र सरकार ने झारखंड के अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। रिम्स में मॉक ड्रिल हो चुकी...

Jharkhand Train Update: आद्रा मंडल में ब्लॉक से टाटानगर-हटिया समेत कई...

 दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण 18 से 22 नवंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का रूट...