हर घर तिरंगा: एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली

हर घर तिरंगा के तहत एसएसबी ने जागरूकता रैली निकाली.

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 71वीं बटालियन के कोरैया कैम्प के

जवानों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया.

एसएसबी के 71वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के नेतृत्व में

आसपास के गांव के लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों के बीच रैली निकाली.

फिर एसएसबी जवानों ने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की सफलता के लिए बाइक रैली भी निकाली.

ssb1 22Scope News

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश मना रहा अमृत महोत्सव

एसएसबी के 71वीं बटालियन के सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव ने

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है.

इसी के तहत एसएसबी तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है.इसी कड़ी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा-से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की.

ssb12 22Scope News

कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया. हर आयु वर्ग के लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जहां एक ओर ग्रामीण हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को लेकर उत्साहिक दिखे. वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण का भी संकल्प लिया.

ssb123 22Scope News

13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा अभियान

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा. इस संबंध में उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की तरफ से बैठक बुलाई गई थी जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

मैन मेड पोलिस्टर से भी झंडा बनाने की इजाजत

डीपीआईआईटी की बैठक में शामिल होने वाले कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि देश भर के बाजार में झंडे के स्टाक की जानकारी लेने का काम जारी है और अधिकतम 4-5 करोड़ झंडे उपलब्ध होने का अनुमान है. इनमें खादी ग्रामोद्योग के पास उपलब्ध झंडे भी शामिल है. इस बार मैन मेड पोलिस्टर से भी झंडा बनाने की इजाजत दे दी गई है.

रिपोर्ट: बृजेश झा

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...