Advertisment

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में एक और बड़ा बदलाव, बदल दिया सभी…

पटना: Bihar में विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सभी पार्टी अपने स्तर से तैयारी में जुटी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी बार बार बिहार दौरा पर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ बिहार नेतृत्व में बदलाव भी किया जा रहा है। Bihar Bihar Bihar

कांग्रेस ने बिहार में प्रदेश अध्यक्ष के पद से अखिलेश प्रसाद सिंह को हटा कर राजेश कुमार को जिम्मेदारी दी है वहीं बिहार प्रभारी के रूप में कृष्णा अल्लावरू को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। दोनों ही नेता बिहार में कांग्रेस को पुनर्स्थापित करने के लिए लगातार बैठकों के साथ ही रणनीतियां बनाने में जुटे हुए हैं। अब बिहार में कांग्रेस ने एक और बड़ा बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें – वक्फ मामले में JDU हमारे साथ, गुलाम गौस का तन कहीं तो मन…, भाजपा ने JDU MLC पर साधा निशाना…

कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। मामले में कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सूचना जारी की है। सूचना के साथ ही उन्होंने बिहार में कांग्रेस के सभी 40 जिलाध्यक्ष को बदल कर उनकी सूची जारी की है। जारी सूची में कांग्रेस ने 14 जिलों में जिलाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की है।

IMG 20250401 WA0010 22Scope NewsIMG 20250401 WA0013 22Scope NewsIMG 20250401 WA0011 22Scope NewsIMG 20250401 WA0012 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   CM खेल ज्ञानोत्सव 2025: अंबर सिन्हा और ईशान भूषण की जोड़ी ने मारी बाजी

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...

‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन व शिकायतों...

पटना : बिहार सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन और शिकायतों के त्वरित...