झारखंड में सरहुल पर्व के चलते 22 मार्च को होने वाली उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि बदलने की मांग। आदिवासी छात्र संघ ने सरकार से परीक्षा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।
Excise Constable Exam Date रांची: झारखंड में 22 मार्च को निर्धारित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आदिवासी छात्र संघ ने सरहुल पर्व के मद्देनजर परीक्षा की तारीख में बदलाव की मांग की है। संघ का कहना है कि उसी दिन सरना समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल मनाया जायेगा, जिससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कठिनाई हो सकती है।
आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि 21 से 22 मार्च तक पूरे राज्य में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान गांवों और शहरों में जुलूस, पूजा-अर्चना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिसमें सरना समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
Key Highlights
आदिवासी छात्र संघ ने उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की
22 मार्च को सरहुल पर्व के कारण परीक्षा में परेशानी की आशंका
गांव और शहरों में जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा एक-दो दिन आगे बढ़ाने का सुझाव
Excise Constable Exam Date: सरहुल के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका
सुशील उरांव ने कहा कि सरहुल पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर जुलूस और कार्यक्रम होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में 22 मार्च को आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
Excise Constable Exam Date: सरकार से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष ने राज्य सरकार और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा और सरहुल पर्व के सम्मान को ध्यान में रखते हुए उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि को एक या दो दिन आगे बढ़ाने पर विचार किया जाये। उनका कहना है कि इससे परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी और पर्व की गरिमा भी बनी रहेगी।
Highlights


