ROAD ACCIDENT में एक की मौत

नौबतपुर: तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र की है जहां पटना आरा मुख्य मार्ग पर अहियापुर के समीप एक साइकिल सवार को एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कन्हौली गांव निवासी उपेंद्र पंडित के रूप में की गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को शरमेरा पथ पर रख कर मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना के बाद बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर म्रतिक के परिजनों को समझा कर जाम खत्म करवाने की कोशिश करने में जुट गई। उपेंद्र पंडित के तीन पुत्र है और तीनों पूत्र पढ़ाई करता हैं मृतक उपेन्द्र पंडित अपने घर में अकेले कमाने वाले थे और वो कमा कर अपने घर वालो का पालन पोषण किया करते थे।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना भरने के प्रयोजनार्थ निकाली जाएगी वन्दे मातरम पदयात्रा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ROAD ACCIDENT ROAD ACCIDENT

ROAD ACCIDENT

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...

Bank Strike 2026: 3 दिन की हड़ताल से पहले रविवार को...

 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।Bank Strike 2026...