अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पे एक्साइज विभाग का छापा

Nirsa : Illegal Brewery Raided : धनबाद उत्पाद विभाग ने निरसा थाना क्षेत्र के जोगी तोपा गांव में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड कर भारी मात्रा में अवैद्ध व नकली विदेशी शराब एवं उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री कॉर्क,रैपर,बॉटल, स्प्रिट,एसेंस जब्त की है. उत्पाद विभाग ने निरसा के ही भलजोरिया रोड में भी छापेमारी की और देसी शराब जब्त की. एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया.

Screenshot 20220913 095751 WhatsApp 1 22Scope News

Nirsa : Illegal Brewery Raided सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जोगी तोपा में विकास साहनी नामक कुख्यात शराब धंधे बाज फिर से अपने घर पर अंग्रेजी शराब बना कर तस्करी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के साथ साथ दूसरे राज्यों में खपाने में जुटा हुआ है. सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और 40 पेटी बोतलबंद नकली शराब एवं शराब बनाने की सामग्री आदि बरामद की गई. हालांकि टीम के पहुंचते ही संचालक चाहरदिवारी फांद कर फरार हो गया.

रिपोर्ट : राज कुमार जायसवाल

Bhagalpur Corona News: 66 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, क्या बिहार...

Bhagalpur Corona News: बिहार के भागलपुर में COVID-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एक 66...

Bihar Vigilance Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में पर्यटन विभाग...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने टूरिज्म डिपार्टमेंट के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ...

Anant Singh Son Abhishek Election: मोकामा की राजनीति में बड़ा बदलाव!...

Anant Singh Son Abhishek Election: बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर...