Advertisment

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लदे 60 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त

छपरा : छपरा में रविवार की देर रात्रि में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है. जो सारण के डोरीगंज थानांतर्गत एनएच-19 हाजीपुर से गाजीपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर जांच के दौरान एक ट्रक को पकड़ा गया है. बताते चले कि बिहार में शराबबंदी का मजाक हर रोज उड़ रहा है.

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार के द्वारा टीम गठित कर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक जब्त की गई. उन्होंने बताया कि बिहार में शराब बंदी है लेकिन शराब कारोबारियों द्वारा हर बार नया तरीका अख़्तियार किया जा रहा है. उन्होंने इस मामले के संबंध में बताया कि डोरीगंज थाना से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में एक ट्रक खड़ी मिली. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक नागालैंड नंबर लगी ट्रक शराब की बड़ी खेप लेकर छपरा शहर में प्रवेश करेगी.

सूचना के बाद पुलिस द्वारा गस्ती बढ़ा दी गई. जिसके फलस्वरूप यह सफलता हाथ लगी है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नही होने से यह पता कर पाना मुश्किल है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब लदी ट्रक कहा जा रही थी. अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब की बड़ी खेप को नववर्ष के दौरान खपाने को लेकर तस्करी की जा रही थी. बता दे की पकड़े गए शराब के खेप में जिसकी बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है.

बता दें कि शराब कारोबारियों का यह खेल लगातार जारी है. एक और जहां बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर सख्त से सख्त कानून बना रही है. वही शराब कारोबारियों के द्वारा बिहार में शराब भेजे जाने का सिलसिला लगातार जारी है. प्रतिदिन छपरा में शराब उत्पाद विभाग के द्वारा पकड़ा जा रहा है, जबकि बिहार पुलिस से लेकर उत्पाद विभाग शराब कारोबारियों के पीछे हाथ धोकर पड़ी है. जिले के सभी सीमाओं पर लगे चेकिंग पोस्टों पर चौकसी के बावजूद प्रतिदिन छपरा में शराब पकड़ा जाना एक हास्यप्रद लगता है.

रिपोर्ट : रंजीत

13 लोगों की मौ’त के बाद टूटी उत्पाद विभाग की नींद

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...