Giridih: अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Giridih: जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलगो गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह छापेमारी उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देवगम के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 500 लीटर रंगीन विदेशी शराब, 16.65 लीटर अवैध विदेशी शराब, 300 मिलीलीटर कैरामेल सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री और उपकरण जब्त किए। इस कार्रवाई में मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे फैक्ट्री संचालक सहदेव महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्पाद विभाग ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या उत्पाद विभाग को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट : राज रवानी

UPI Payment: दिवाली तक टला 0.4% MDR शुल्क, व्यापारियों को राहत;...

 NPCI ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4% MDR शुल्क लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया है।...

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...